साहिबगंज समेत झारखंड में स्थिर हैं हालात, बिहार में कोरोना के आज 4 और नए मामले.
Apr 15, 2020
Edit
Zahid | Updated: 15 Apr 2020, 04:31 PM
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 4 लोगों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से 3 नालंदा जिले के हैं, जिसमें 60 साल के एक बुजुर्ग और 35 एवं 25 साल की दो महिलाएं हैं। ये तीनों लोग दुबई से लौटे कोरोना पीड़ित के संपर्क में आए थे।
बिहार में अचानक से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को शांत रहने के बाद बुधवार को एका एक कोरोना ने फिर से डरावनी उपस्थिति दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 4 लोगों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इसमें से 3 नालंदा जिले के हैं, जिसमें 60 साल के एक बुजुर्ग और 35 एवं 25 साल की दो महिलाएं हैं। ये तीनों लोग दुबई से लौटे कोरोना पीड़ित के संपर्क में आए थे। वहीं मुंगेर में फिर से हड़कंप मच गया है, क्योंकि चौथे पीड़ित इसी जिले से हैं जो 60 साल के बुजुर्ग हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 70 हो गया है।
इन 4 नए मरीजों के साथ बिहार के जिलावार आंकड़े भी बदल गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गया है। झारखण्ड में अभी स्तिथि सामान्य है, नई स्थिति इस तरह से है।
बिहार में कोरोना की स्थिति
सिवान- 29
बेगूसराय- 8
मुंगेर- 8
नालंदा- 6
पटना- 5
गया- 5
नवादा-3
गोपालगंज- 3
सारण- 1
लखीसराय- 1
भागलपुर- 1
झारखंड में कोरोना की स्थिति
झारखंड में फिलहाल आंकड़ा मंगलवार की तरह ही है। इसमें फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।
झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मामला
रांची- 13
बोकारो- 9
हजारीबाग- 2
गिरिडीह- 1
कोडरमा- 1
सिमडेगा- 1
साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद निचे कमेंट बटन दबा कर कमेंट करिये और लाइक करिये साथ ही Twitter, Facebook, Instagram पर साहिबगंज न्यूज़ Page Like करिये.