साहिबगंज में 5 कोरोन पॉजिटिव ? शहर में खोफ का माहोल, ट्रू-नेट मशीन रिपोर्ट...



साहिबगंज: क्या अब साहिबगंज में भी कोरोना देगी दस्तक? अभी तक साहिबगंज गंगा नगरी झारखंड का एक मात्र जिला था जहाँ कोरोना के 1 भी मामला नहीं आया जबकि झारखंड के 24 में 23 जिलों में कोरोना पांव पसार चुका है।

ट्रू-नेट मशीन से साहिबगंज में जांच में पांच मरीज पॉजिटिव मिले हैं। अब पुष्टि के लिए सैंपल को दोबारा जांच के लिए धनबाद के पी.एम.सी.एच. भेजा गया है, अब सब कुछ निर्भर जांच रिपोर्ट पर है। सूत्रों से पता चला है की ये सभी प्रवासी मजदुर है, मुम्बई से आये थे इन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था.

साहिबगंज जिला प्रशासन वे अधिकारियों ने बताया कि पी.एम.सी.एच. लैब में जांच के बाद रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आता है तो हि आधिकारिक रूप से साहिबगंज में कोरोना मरीज मिलने की घोषणा की जाएगी।

झारखंड के सभी जिलों में RT-PCR टेस्ट की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। झारखण्ड के सिर्फ 3 जिले रांची, धनबाद और जमशेदपुर में भी RT-PCR टेस्ट की व्यवस्था उपलब्ध है। इसलिए कोरोना संदिग्धों की पहचान के लिए झारखंड के सभी जिलों में ट्रू-नेट मशीन से जांच की जा रही है।

Also Read: रसूलपुर दहलान मे अभद्र व्यवहार करने पर लड़की ने मारी चाकू

ट्रू नेट जांच के बाद पुष्टि के लिए RT-PCR  लैब में सैंपल भेजा जाता है क्यूँ के ये सटीक परिणाम नही देती है। गोड्डा में हाल ही में ट्रू नेट मशीन की जांच में दो पॉजिटिव मिले थे,  RT-PCR जांच में निगेटिव पाया गया है।

अब अगर ऐसे में साहिबंगज में जो पॉजिटिव मरीज मिले हैं उन्हें अंतिम ताैर पर कोरोना संक्रमित मानने के लिए RT-PCR टेस्ट परिणाम का इंतजार करना होगा। झारखण्ड राज्य में अबतक कुल संक्रमितों की संख्या 471 हो गई है। जबकि साहिबगंज जिला में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं।

साहिबगंज में संदिग्ध की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल धनबाद के पी.एम.सी.एच.भेजे जा रहे हैं परन्तु जांच की गति इतनी धीमी है कि 25 दिन तक प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन में रखा जा रहा है जबकि 14 दिन के लिए क्वारंटाइन क्या जाना चाहिए। गुरुवार तक 421 सैंपल की जांच पी.एम.सी.एच. धनबाद में पेंडिंग थी. खबर की पुष्टि दैनिक जागरण से हुई है.

साहिबगंज न्यूज़ की ख़बरें पढ़ने के लिए निचे Follow बटन दबा कर Follow जरुर करें और हमारे साथ सीधा जुड जाए, साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर भी follow करें. साहिबगंज की खरबर सबसे पहले पढ़ने के लिए follow जरुर करें
x
x

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel