दक्षिण के राज्यों से झारखंड के मजदूरों को विशेष विमान के जरिये लायेगी हेमंत सरकार


दक्षिण के राज्यों से झारखंड के मजदूरों को विशेष विमान के जरिये लायेगी हेमंत सरकार

झारखंड की माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दक्षिण भारत में फंसे झारखंड के पर्यटकों, मजदूरों और छात्रों को विशेष विमान के जरिये झारखंड वापस लाएगी, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इसकी पुष्टि की है.

श्री भोक्ता ने कहा की झारखंड के पडोसी राज्यों जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से बसों के सहारे. राजस्थान, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, असम जैसे राज्यों से रेल मार्ग के सहारे और दक्षिण के राज्य जैसे केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु से विशेष विमान के सहारे मजदूरों और छात्रों को झारखंड वापस लाया जायेगा.

यह भी पढ़ें: देर रात पहुंचेंगे साहिबगंज छात्र-छात्राएं, कोटा में फसे थे 69 स्टूडेंट्स...

श्रम मंत्री ने कहा की झारखंड के ज्यादातर मजदूर दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे है, इसीलिए इन्हे रेल मार्ग से लाया जायेगा. मगर दक्षिण के राज्यों में झारखंड के मजदूरों और छात्रों की संख्या उतनी नहीं है, जितनी उत्तर भारत के राज्यों में है.


यह भी पढ़ें:झारखण्ड के लोगों को लाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुरु...

इसीलिए दक्षिण भारतीय राज्यों से इन्हे विमान के जरिये लाया जायेगा, ताकि जल्द से जल्द झारखंड के छात्रों और मजदूरों को उनके राज्य वापस लाया जा सके, अगर विमान से झारखंड के मजदूरों और छात्रों को लाया गया, तो झारखंड देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य बन जायेगा. इससे पहले भी लॉकडाउन के दौरान देश में मजदूरों को राज्य वापस लाने के लिए पहली विशेष ट्रेन का रिकॉर्ड भी झारखंड के नाम दर्ज हो चुका है.

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद निचे कमेंट बटन दबा कर कमेंट करिये और लाइक करिये साथ ही Twitter, Facebook, Instagram पर साहिबगंज न्यूज़ Page Like करिये

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel