साहिबगंज: अज्ञात कार की चपेट में आकर साइकिल सवार लडकी गंभीर रूप से घायल...
अज्ञात कार की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोरी गंभीर रूप से घायल
Sahibganj News: बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग के मंझौना गाँव समीप अज्ञात कार की चपेट में आकर 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, अप्रोल गाँव निवासी गंभीर सिंह की 12 वर्षीय पुत्री दीपा कुमारी साइकिल में सवार होकर मरचो गाँव की ओर जा रही थी।इसी क्रम में बोरियो की ओर से तेज़ गति से आ रही एक ब्लू रंग की कार ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया जिससे साइकिल सवार बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहीं चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
जिसके बाद स्थानीय लोगो ने घायल बच्ची को इलाज़ हेतु सीएचसी बोरियो में भर्ती कराया। जहाँ डॉ सुदामा कुमार ने घायल बच्ची का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया।
Also read:अवेध सम्बन्ध के शक में पति
Also read: साहिबगंज से आज 7 कोरोना
Also read: भारतीय वैश्य महासभा महिला
जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग को, बाँस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। जाम से घंटो आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ छोटी एवं बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गयी।
इधर पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही, थाना प्रभारी लव कुमार सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर, आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
0 Response to " साहिबगंज: अज्ञात कार की चपेट में आकर साइकिल सवार लडकी गंभीर रूप से घायल..."
Post a Comment