साहिबगंज: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन लगाएगा कैम्प...
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन लगाएगा कैम्प
Sahibganj News: साहिबगंज जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन को कई जगहों पर जलजमाव होने से कुछ घर क्षतिग्रस्त होने या गिरने की सूचना प्राप्त हुई है, तथा कुछ परिवारों के सामने भोजन की भी समस्या उत्त्यन्न हो गई है।
इसी संबंध में आज उपायुक्त साहिबगंज के निर्देशानुसार ,अपर समाहर्ता साहिबगंज, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल, एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने बरहरवा, एवं पतना प्रखंड का निरीक्षण किया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वहां आवश्यकता अनुसार कैंप भी लगाए जाएंगे।
इस क्रम में आज पदाधिकारियों ने पतना प्रखंड के शिवापहाड़ पंचायत के चुटिया, कुँवरपुर, अठगंवा, बड़तल्ला एवं बरहरवा प्रखंड के गुमानी एवं जमालपुर का निरीक्षण किया।
उपायुक्त चितरंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी, अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहकर कैंप करेंगे।साथ ही अपर समाहर्ता साहेबगंज के संपर्क में रहकर प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के बिंदु पर यथोचित निर्णय लेंगे, एवं आवश्यकता अनुसार राहत कार्य चलाएंगे।
उन्होंने आगे बताया कि किसी रास्ते में जल जमाव होने की स्थिति में मजदूरों का उपयोग कर, जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाएगा ।इस कार्य में मजदूरी, या मशीन मद में को भी व्यय होगा उसका भुगतान जिला आपदा/जिला नजारत से किया जाएगा।
उपायुक्त श्री कुमार ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मुख्यालय में कैंप में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। एवं इन कार्यों का परीक्षण व अनुश्रवण हेतु ,अपर समाहर्ता साहिबगंज को नोडल पदाधिकारी के रूप में चिन्हित किया गया है। जो आवश्यकता अनुसार निर्णय लेकर कार्यों को निष्पादन सुनिश्चित कराएंगे।
उन्होंने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया है की अपने- अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी पदाधिकारियों से संपर्क बनाकर, आवश्यकता अनुसार निर्णय लेंगे। वहाँ चलाए जा रहे राहत कार्यो की समीक्षा व पर्यवेक्षण समय-समय पर सुनिश्चित करेंगे।
0 Response to "साहिबगंज: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन लगाएगा कैम्प..."
Post a Comment