साहिबगंज: हरीवंश पंडित बनाए गए राजमहल के नए एसडीओ...


हरीवंश पंडित बनाए गए राजमहल के नए एसडीओ

Sahibganj News: साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल में हरिवंश पंडित का स्थानांतरण किया गया है। ज्ञात हो कि झारखंड में शुक्रवार को 27 अधिकारियों को एसडीओ ( SDO ) यानि एसडीएम ( SDM) की जिम्‍मेदारी दी गई है।



इनमें से 7 आइएएस ( IAS) रैंक के अधिकारी हैं ,जबकि 20 झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) स्‍तर के अधिकारी हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों में एसडीओ के तौर पर पदस्थापित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार अनंत कुमार बेरमो, जितेंद्र कुमार देव महागामा, मुमताज अंसारी चतरा, सुरेंद्र कुमार धनबाद, रामकृष्ण कुमार सरायकेला, सत्यवीर रजक घाटशिला, जियाउल अंसारी गढ़वा, राजेश कुमार लिंडा रंका, अरविंद कुमार लाल लोहरदगा, हरिवंश पंडित राजमहल, जबकि रंजीत लोहरा चांडिल के एसडीओ बनाए गए हैं। 

इसी तरह संजय पांडे को जामताड़ा, जयवर्धन कुमार को बंशीधर नगर, विद्या भूषण कुमार को हजारीबाग, शशिद्र कुमार बड़ाईक को चाईबासा, शंकर एक्का को जगन्नाथपुर, शेखर कुमार को लातेहार, महेंद्र कुमार को सिमडेगा, संजय पीएम कुजुर बसिया, जबकि अजय सिंह बड़ाईक मेदनीनगर सदर के एसडीओ बनाए गए हैं।


भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के सात अफसरों की पोस्टिंग विभिन्न अनुमंडलों में एसडीओ के तौर पर हुई है। इनमें से एक अधिकारी फिलहाल एसडीओ थे, जबकि बाकी सभी पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह को धालभूम (पूर्वी सिंहभूम) का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अभिजीत सिन्हा को अगले आदेश तक पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर का एसडीओ बनाया गया है।

समीरा एस. रांची की एसडीओ बनी हैं, तो मनीष कुमार कोडरमा के। रवि आनंद को गुमला का एसडीओ बनाया गया है। ऋतुराज गोड्डा और दिनेश कुमार यादव देवघर के एसडीओ बनाए गए हैं।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1 और 2 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

0 Response to "साहिबगंज: हरीवंश पंडित बनाए गए राजमहल के नए एसडीओ..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel