साहिबगंज: बलात्कार के बाद हत्या करने के जुर्म में, 4 युवक गिरफ्तार
बलात्कार के बाद हत्या करने के जुर्म में, 4 युवक गिरफ्तार
Sahibganj News: दो दिन पूर्व में हुए एक नाबालिग के बलात्कार के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना जिले के रांगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत, लखीपुर पंचायत के तीयो टोला गांव की है। जहां चार-पांच युवकों द्वारा एक नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद ,लड़की की हत्या कर शव को उसी के निर्माणाधीन भवन की छज्जी में फेंक दिया गया।
लेकिन मृतका के परिजनों ने जानकारी के अभाव में इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दी ,और शव को स्थानीय रीति - रिवाज के साथ दफना दिया। जब पुलिस को उक्त नवालिग की हत्या होने, एवं पुलिस को बगैर बताए उसको दफनाए जाने की जानकारी मिली तो, रांगा थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ,मृतक के शव को दफनाए गए जमीन से बाहर निकाला।
फिर उक्त पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल साहिबगंज, फिर पीएमसीएच धनबाद भेजा गया।
इस सिलसिले में रांगा थाना में दिनांक 12, 10,20 कांड संख्या 118/20 , भादवि की धारा 302/201/120 बी के अन्तर्गत , कांड दर्ज कर पीके मिश्रा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया, और चार कुकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस सिलसिले में रांगा थाना में दिनांक 12, 10,20 कांड संख्या 118/20 , भादवि की धारा 302/201/120 बी के अन्तर्गत , कांड दर्ज कर पीके मिश्रा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया, और चार कुकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।
और शेष की गिरफ्तारी हेतु छापा मारी जारी है। गिरफ्तार युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। छापामारी दल में श्री मिश्रा के अलावा पुलिस निरीक्षक त्रियुगी नारायण झा बरहरवा,, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बरहरवा, परि. पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम प्रकाश रांगा थाना, परि.पु. आ. नि. सुषमा कुमारी नगर थाना, एवं जिला के सशस्त्र बल शामिल थे।
0 Response to "साहिबगंज: बलात्कार के बाद हत्या करने के जुर्म में, 4 युवक गिरफ्तार"
Post a Comment