झारखण्ड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा मनीषा के इंसाफ के लिए धरना और विरोध प्रर्दशन...


झारखण्ड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा मनीषा के इंसाफ के लिए धरना और विरोध प्रर्दशन

Sahibganj News: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा की ओर से केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ.महुआ माजी के नेतृत्व में पिछले दिन 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के अवसर पर रांची मोराबादी मैदान, बापू वाटिका स्थित गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण सह एक दिवसीय धरना और विरोध प्रर्दशन किया. 

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा मनीषा के इंसाफ के लिए धरना और विरोध प्रर्दशन

उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ हुए बलात्कार, जघन्य अत्याचार, हत्या तथा इस पूरे मामले में  भाजपा सरकार और प्रशासन की नकारात्मक भूमिका के खिलाफ यह धरना दिया गया था.

उत्तर प्रदेश में  पिछले 3 सालों में मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार में अभी तक लगभग 12,000 से अधिक लड़कियों का बलात्कार हुआ है. साथ ही सैकड़ों लड़कियों की हत्या भी हुई. 

एक ओर गैंगस्टर विकास दुबे की शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को दिया जाता है लेकिन एक दलित लड़की के शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को न देकर आनन-फानन में प्रशासन द्वारा जला दिया गया.

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा मनीषा के इंसाफ के लिए धरना और विरोध प्रर्दशन

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया दिखाया है जो कि लोकतंत्र के लिए एक धब्बा से कम नहीं. निर्भया कांड के बाद भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी और निर्मला सीतारमण ने तत्कालीन प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेजी थी.

अब मोदी सरकार में दलित लड़की मनीषा के साथ जब इस तरह की घटना घटी है तो क्यों नहीं चूड़ियां भेजने का काम किया जा रहा है? अब वे तमाम लोग चुप क्यों हैं? क्या वे केन्द्र सरकार की नाकामी को  छुपा रहे हैं? 


झारखण्ड महिला मोर्चा इस घटना की घोर निंदा करती है. ये बातें केन्द्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष  महुआ माजी ने कही. इस विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा की रांची जिला अध्यक्ष चिंतामणि साँगा, नयनतारा उराँव, शांति तिर्की, आशा गुप्ता, अंजली कच्छप, उषा उराँव, नीतू लिंडा, राधा हेमरोम, लीना वर्मा, अनित लिंडा, सुषमा बरदेवा, सालों देवी, राखी देवी तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थीं.

0 Response to "झारखण्ड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा मनीषा के इंसाफ के लिए धरना और विरोध प्रर्दशन..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel