झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उपयुक्त ने किया माल्यार्पण
Sahibganj News: झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई, और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को उपायुक्त राम निवास यादव समेत जिले के पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा की जयंती पर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उनकी फ़ोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उपायुक्त राम निवास यादव ने बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर झारखंड की जनता को बधाई देते हुए कहा कि साहिबगंज जिला तेजी से प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है, और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में लगा हुआ है। इस अवसर पर सभी लोगों ने भगवान बिरसा के जीवन आदर्शों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
0 Response to "झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उपयुक्त ने किया माल्यार्पण"
Post a Comment