कॉलेज रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन
Sahibganj News : अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा द्वारा मंगलवार को कॉलेज रोड स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया।
झारखंड आंदोलनकारी, आंदोलनकारियों को उचित सम्मान समेत कई मांग कर रहे थे। धरना दे रहे आंदोलनकारी अवधेश कुमार ने बताया कि झारखंड राज्य के लिए आंदोलन करने वाले सेनानियों को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है।अवधेश कुमार ने बताया कि हमारी मांगे हैं कि सरकार, झारखंड आंदोलनकारियों को उचित सम्मान दें।
झारखंडआंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरियां दिया जाए, एवं झारखंडआंदोलनकारियों के लिए अभिलंब चिन्हित करण आयोग का गठन किया जाए। पूर्व में दिए हजारों आंदोलनकारियों का आवेदन पत्र का निष्पादन किया जाए।
मौके पर अरुण कुमार बेसरा, जाकिर हुसैन अंसारी ,अरविंद कुमार आनंद ,मेरी टूडू, जगदीश मुर्मू ,अशोक यादव ,कमलेश यादव, उमा यादव आदि मौजूद थे।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "कॉलेज रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन"
Post a Comment