रांची पहुंची वैक्सीन की पहली खेप


रांची: कोरोना वैक्सीन की पहली खेप बुधवार को रांची पहुंच गई है। यह खेप सुबह 9.02 बजे विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट से राष्ट्रीय टीका वाहन से इसे सीधा नामकुम स्थित स्टेट वेयर हाउस पहुंचाया गया। एयरपोर्ट से वेयर हाउस की 11 किलोमीटर की दूरी को 32 मिनट में तय किया गया। पहली खेप में झारखंड को 16 हजार 200 वाइल वैक्सीन मिली है।


एक वाइल से 10 लोगों को टीका दिया जा सकेगा। यानी झारखंड में पहले फेज के लिए 1.62 लाख लोगों के लिए टीका केंद्र सरकार की तरफ से भेजा गया है। स्टेट वेयर हाउस से बुधवार को ही राज्य के दो अन्य रीजनल वेयर हाउस देवघर और पलामू भी भेजा जाएगा। स्टेट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर डॉ. अजीत प्रसाद ने बताया कि सबसे ज्यादा वैक्सीन रांची और सिंहभूम जिले को भेजा जाएगा।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

0 Response to " रांची पहुंची वैक्सीन की पहली खेप"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel