दो दिवसीय पद-कन्दूक प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Sahibganj News : बरहेट प्रखंड के फूलभंगा हाई स्कूल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल (पद कंदूक) टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। खेल का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा बुद्धिजीवी मोर्चा के प्रोफेसर नज़रुल इस्लाम ने किया। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बॉल उछालकर खेल का उद्घाटन किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। परंतु खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिलने पर देश व राज्य स्तर पर वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही उन्होने कहा की खेल सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि अच्छे से अच्छा खेलकर आदमी ना सिर्फ अपने व्यक्तित्व को उभारता और निखारता है,
बल्कि वैसे खिलाड़ी पैसा और नाम दोनों कमाकर देश और दुनिया में प्रसिद्धी पाते हैं। इसीलिए खेल को सिर्फ खेल नहीं समझना चाहिए। अगर खिलाड़ी चाहे तो अपने अच्छे खेल की बदौलत न सिर्फ अपनी जिंदगी संवार सकते हैं, बल्कि दौलत का अंबार भी लगा सकते हैं।
उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि झारखंड सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक क्रिकेट खिलाड़ी धोनी ही है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना भी की। मौके पर क्लब के सभी सदस्यों के साथ मैनुल अंसारी आदि मौजुद थे।
0 Response to "दो दिवसीय पद-कन्दूक प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ"
Post a Comment