स्कूल बंद रहने के कारण गणतंत्र दिवस रहा फीका, नहीं दिखा चहल - पहल
Sahibganj News : 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को प्रखंड में पूरे शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। जहां कोरोना महामारी के कारण सभी स्कूल अब तक़ कक्षा 1 से 9 तक़ बंद हैं, वही 10 वीं तथा 12 वीं की कक्षा समाजिक दूरियों का पालन करते हुए चल रही है।
पूरी तरह से स्कूल नहीं खुलने के कारण इस बार गणतंत्र दिवस पर विगत वर्ष के जैसा चहल-पहल नहीं दिखा। जहां हर साल 26 जनवरी के शुभ अवसर पर सभी स्कूल- कॉलेजों में झांकी, प्रभात फेरी, डांस प्रोग्राम, खेलकूद प्रतियोगिता किया जाता था, लेकिन कोरोना के कारण स्कूल बंद है। जिससे स्कूलों मे खुशी का माहौल नही दिखा।
जहां बरहेट प्रखण्ड के सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। वहीं प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सिद्धो - कान्हू क्रांति स्थल पंचकठिया, सिद्धो - कान्हू वीर भूमि भोगनाडिह में बीडीओ श्री सोमनाथ बनर्जी ने ध्वजारोहण किया।
वहीं बरहेट थाना मे थाना प्रभारी गौरव कुमार ने ध्वजारोहण किया। साथ ही प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य इस्माइल आलम ने झंडोत्तोलन किया। ब्लड डोनेशन सोसायटी (साहिबगंज) बरहेट के अध्यक्ष शाहबाज सादाब आलम ने ध्वजारोहण किया।
प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ.अरविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया। झामुमो कार्यालय में प्रखंड सचिव राजाराम मरांडी ने, भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष भारती ने, वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के साथ गांधी मैदान में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छोटो हांसदा ने ध्वजारोहण किया।
राजकीय उत्क्रमित आदर्श मध्य विद्यालय बरहेट में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, संत मैरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका बबीता कुमारी, अल्फा इंग्लिश मीडियम स्कूल में सेक्रेटरी शादाब बालम ने झंडा फहराया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रधानाध्यापिका
ममता देवी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सनमनी में प्रधानाचार्य विरेंद्र कुमार, लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल सनमनी मे प्रभारी प्राचार्य मुमताज अंसारी व क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों में पंचायत सेवकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
0 Response to "स्कूल बंद रहने के कारण गणतंत्र दिवस रहा फीका, नहीं दिखा चहल - पहल"
Post a Comment