मुंगेर दुर्गा पूजा भसान में गोलियां चलवाने वाली एसपी लिपि सिंह बनी सहरसा की एसपी


नववर्ष के आगमन के साथ ही बिहार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक महकमे में फेरबदल किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 29, जबकि भारतीय पुलिस सेवा के 38 अधिकारी इधर से उधर किये गए हैं।

मुंगेर दुर्गा पूजा भसान में गोलियां चलवाने वाली एसपी लिपि सिंह बनी सहरसा की एसपी


वहीं भागलपुर जिले की बात करें तो जिले के जिलाधिकारी प्रणव कुमार की जगह अब सारण के डीएम सुब्रत कुमार सेन पदभार ग्रहण करेंगे। डीएम प्रणव कुमार मुजफ्फरपुर के डीएम बनाये गए हैं। जिले के एसएसपी आशीष भारती की जगह बेतिया एसपी सुश्री नताशा गुड़िया होंगी। आशीष भारती रोहतास के एसपी होंगे।

वहीं नवगछिया पुलिस जिला के एसपी स्वप्ना जी मेश्राम को भागलपुर, भागलपुर के सिटी एसपी सुशान्त सिंह सरोज होंगे। स्वप्ना जी मेश्राम को समादेष्टा बिहार सैन्य पुलिस-2 डिहरी ऑन सोन, अतिरिक्त प्रभार समादेष्टा महिला बटालियन, सासाराम बनाया गया।

एटीएस डीआईजी विकास वैभव को गृह विभाग(विशेष शाखा) पटना का विशेष सचिव बनाया गया। मुंगेर डीआईजी मनु महाराज को सारण का डीआईजी बनाया गया। वहीं मुंगेर एसपी लिपि सिंह सहरसा की एसपी होंगी।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
sanjay kumar dhiraj


0 Response to " मुंगेर दुर्गा पूजा भसान में गोलियां चलवाने वाली एसपी लिपि सिंह बनी सहरसा की एसपी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel