उप विकास आयुक्त ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर किया माल्यार्पण
Sahibganj News : आज महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर समाहरणालय कक्ष में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा की पूरा देश उनके समर्पण और राष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा को हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त के अलावे कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार ने भी उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "उप विकास आयुक्त ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर किया माल्यार्पण"
Post a Comment