साहिबगंज : ठंड बढ़ने के साथ ही, बढ़ी लोगों की परेशानी


Sahibganj News : धूप की तासीर कम पड़ने के साथ ही जिले में ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में मौसम ने करवट लिया है और आसमान एक ओर जहां बादलों से ढका रहा, वहीं हवा चलने के कारण ठंड बढ़ गई।आने वाले दिनों में अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है,मौसम विभाग ने  कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

साहिबगंज : ठंड बढ़ने के साथ ही, बढ़ी लोगों की परेशानी

न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम सेवा के नोडल अधिकारी अमृत कुमार झा ने बताया कि चक्रवाती तूफान एक्टिव रहने के कारण बहुत जल्द तेज गति से मुख्यालय सहित  आसपास में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और भी गिरावट आएगी और लोगों को ठिठुरन महसूस होगा।

ईधर ज्यादा ठंड बढ़ने के बाद से सड़कों पर जल्दी ही सन्नाटा पसर जा रहा है। शाम ढलते ही लोग अपने - अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। ज्यादा ठंडी की वजह से अस्पताल एवं निजी क्लीनिक में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। सर्दी- खांसी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार लोगों को अभी और सचेत रहना होगा।

क्या कहते हैं मौसम विभाग के अधिकारी

कृषि वैज्ञानिक केंद्र के अमृत कुमार झा ने बताया कि आसमान में घने बादल छा सकते हैं और बारिश भी हो सकती है। बारिश होने के बाद तापमान तेजी से नीचे गिरेगा,ऐसी स्थिति में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
sanjay kumar dhiraj

0 Response to "साहिबगंज : ठंड बढ़ने के साथ ही, बढ़ी लोगों की परेशानी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel