साहिबगंज : 14 चक्का वाहन पलटा, उप चालक हुआ जख्मी


Sahibganj News : बरहेट प्रखंड के सोनाजोरी गांव के समीप एक 14 चक्का वाहन (BR 06G D 5540) सोनाजोरी रेलवे पुल के तीखा मोड़ पर घुमाने के दौरान पलट गई। इसमें चालक बाल - बाल बच गए, जबकि उप चालक के  जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

साहिबगंज : 14 चक्का वाहन पलटा,  उप चालक हुआ जख्मी

जानकारी के अनुसार साहिबगंज से भागलपुर जाने के क्रम में रास्ता भूल कर 14 चक्का वाहन बरहेट पहुंच गया। बरहेट - पाकुड़ मुख्य मार्ग के पास तीखा मोड पर वाहन पलट गई। इस दौरान सह चालक मनोज कुमार जख्मी हो गया।

चालक राजकुमार ने बताया कि साहिबगंज से भागलपुर (मोतिहारी बिहार) जाना था, मगर  रास्ता भूल कर बरहेट पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही बरहेट पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच  कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : शाहबाज आलम

0 Response to "साहिबगंज : 14 चक्का वाहन पलटा, उप चालक हुआ जख्मी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel