भाजपा की नीति से निराश कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन


जिला अध्यक्ष ने माला पहनाकर किया स्वागत

Sahibganj News : पिछले कुछ दिनों से जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि, मंहगाई एवं कृषि बिल  के ख़िलाफ़ साहेबगंज महाविद्यालय के सामने स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी के प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन, मशाल जुलूस जैसे अनेक कार्यक्रम किए गए थे।

भाजपा की नीति से निराश कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

किसानों के हित के लिए कैंप भी लगाया गया था। इस कार्यक्रम का परिणाम अब कांग्रेस पार्टी को मिलता दिख रहा है। ये दिगर है कि  मंहगाई से लोग कितना परेशान हैं? ये बात कल कांग्रेस के धरना स्थल पर ही साबित हो गई।
 
देर शाम आठ बजे धरना कार्यक्रम के समाप्ति होते ही तकरीबन 20 लोगों का एक जत्था जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के पास आकर कांग्रेस पार्टी जॉइन करने की बात कही। जिला अध्यक्ष ने उनलोगों का फूलमाला पहनाकर काँग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

सुदाम मंडल (कसबा, मंगलहाट) एवं बुद्धदेव मंडल(मुन्ना पटाल, मंगलहाट, राजमहल) के नेतृत्व में राजमहल से तकरीबन 20 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर  सुदाम मंडल ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि वो भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता रहा है।


जीवन भर उसने भाजपा की सेवा किया है। लेकिन देश की मौजूदा स्थिति को देखकर मुझे बहुत दुख होता है। किसानों की बात नहीं सुनी जा रही है। हमभी खेती - किसानी से जुड़े लोग हैं। हमें मालूम है किसानों की मांग बिल्कुल जायज है।

ऊपर से मंहगाई ने हमें रुला कर रख दिया है। मुझे पता चला कि  कांग्रेस का धरना प्रदर्शन होने वाला है तो हम सबने मन बना लिया कि वहीं चलकर कांग्रेस की सदस्यता लिया जाए, और मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं कांग्रेस में शामिल हो गया।

अब किसानों और आम लोगों की समस्या पर खुलकर विरोध कर सकता हूँ। देश में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है जो गरीबों, पिछड़ों, किसानों की आवाज़ उठाती रही है। मैं खुदको गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ।


जबकि बुद्धदेव मंडल ने कहा कि जीवन भर भाजपा के लिए लड़ा हूँ, लेकिन आज से आजीवन कांग्रेस के लिए काम करूंगा।आजसे कांग्रेस ही हमारी पार्टी है। जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि कांग्रेस के क्रियाकलापों से प्रभावित होकर लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

इस प्रकार के जमीनी कार्यकर्ताओं के जुड़ने से कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी में हर किसी के लिए दरवाजा खुला है। जो भी लोग पार्टी से जुड़ना चाहें वो पार्टी कार्यालय या मुझसे सीधा संपर्क भी कर सकते हैं।


मौके पर जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा, प्रदेश पर्यवेक्षक  मोफक्कर हुसैन, प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्विनी आनंद, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम किरण चौरसिया, जिला सचिव सरफ़राज़ आलम, राजमहल प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र मंडल, बरहरवा प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक कुमार दास एवं कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "भाजपा की नीति से निराश कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel