भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में शामिल हुए विधायक अनंत ओझा
MLA Anant Ojha Joined BJP Mahila Morcha Meeting
Sahibganj News : भाजपा महिला मोर्चा जिला कमिटी की बैठक बुधवार को पोद्दार धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि मोर्चा बूथ स्तर तक जाएगा और जल्द ही सभी बूथों की कार्यकारिणी टीम बनाई जाएगी।
केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन - जन तक पहुंचाने के लिए महिला मोर्चा विशेष भूमिका अदा करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रमिता तिवारी ने की। वहीं मंच संचालन नगर अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने किया।
बैठक में मुख्यरूप से झारखंड प्रदेश भाजपा की मंत्री शर्मिला रजक (Jharkhand Pradesh BJP Minister Sharmila Rajak), प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका मुर्मु (Renuka Murmu, president of BJP Mahila Morcha), महिला मोर्चा संथाल परगना की प्रभारी कृष्णा महतो उपस्थित रही।
मौके पर राजमहल विधायक अनंत ओझा ने महिला मोर्चा जिला कमिटी बैठक को संबोधित करते हुए कहा की जब कांग्रेस के प्रधानमंत्री हुआ करते थे। तब वह कहते थे कि हम केंद्र से एक रुपये भेजते हैं तो लोगों के पास पन्द्रह पैसे पहुँचता था।
लेकिन आज भाजपा के शासन काल में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत हर गरीब का सरकारी लाभ का पैसे सीधे लाभुक के खाते में पहुँच रहा है। विधायक ने कहा कोरोना महामारी के संकट के समय मोदी सरकार ने मातृशक्ति के खाते में करोड़ो रूपये देने का काम किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना सामाजिक, आर्थिक जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की बराबरी की भागीदारी सुनिश्चित करना है। विधायक अनंत ओझा ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार द्वारा अनेक योजनाओं की शुरुआत की गई है।
प्रधानमंत्री उज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन (Free lpg gas connection) मिलता है। इस योजना के तहत महिलाओं को सशक्त करना और उनके सेहत को बेहतर बनाना है| बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम ऐसे अनेक योजनाएं मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।
आगे विधायक ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के समय महिलाओं के लिए झारखंड में एक रुपये में जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री की योजना (Scheme for registration of land-flat in Jharkhand for one rupee) चलाई गई थी। इसे हेमन्त सरकार द्वारा बंद कर दिया गया।
विधायक ने कहा महिला मोर्चा हर बूथ स्तर पर जा कर केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं, व हेमन्त सरकार की नाकामियों को गिनाएं और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में ज्यादा से ज्यादा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ें।
कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, नगर अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा जिला मंत्री गरिमा साह, चांदनी देवी, गौतम यादव, संगीत देवी, अनु आर्या, संध्या देवी, निर्मला देवी, प्रशांत शेखर, हेमन्त तांती, प्रमोद झा एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थीं।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में शामिल हुए विधायक अनंत ओझा"
Post a Comment