राजमहल विधायक ने केन्द्रीय मंत्री से एकलव्य विद्यालय की माँग की


Sahibganj News : राजमहल  विधायक अनंत ओझा ने केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा से रांची में मुलाकात कर शिक्षा सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय खोलने की भी माँग की।

राजमहल विधायक ने केन्द्रीय मंत्री से एकलव्य विद्यालय की माँग की

उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से लिखा कि आज केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूरदर्शी नीतियों, कर्तव्यनिष्ठा से जनहित की भावना, देश हित की लालसा और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने की इच्छाशक्ति सरकार के हर निर्णय में दिखती है।

अनुसूचित जनजाति तथा आदिम जनजाति के बच्चों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कृतसंकल्पित हो कर कार्य कर रही है। अंत्योदय की भावना को साकार करता 2021 आम बजट अभिनंदन योग्य है।

यह भारतीय अर्थव्यवस्था के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।  साथ हीं श्री ओझा ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि आपके माध्यम से राज्य के जनजातीय समाज कल्याणार्थ "एकलव्य विद्यालय" खोलने की दिशा में सार्थक प्रयास सराहनीय रही है।


ऐतिहासिक रूप से भी इतनी बड़ी संख्या में पूरे देश में "मॉडल एकलव्य विद्यालय" को खोला जाना आपके दूरदर्शी सोच का परिचायक है, जिससे झारखण्ड राज्य में जनजातीय समाज के लोग लाभान्वित होंगें। साथ हीं उन्होंने अपनी मांग को रखते हुए कहा कि

साहेबगंज जिला अन्तर्गत राजमहल विधान सभा क्षेत्र के प्रखण्ड क्रमशः उधवा, राजमहल एवं साहेबगंज सदर में "एकलव्य विद्यालय" खोला जाना अत्यावश्यक है। ताकि जो बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते है, उन्हें आवासीय सुविधा युक्त शिक्षा प्राप्त होने से लाभान्वित होंगें तथा सभ्य समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "राजमहल विधायक ने केन्द्रीय मंत्री से एकलव्य विद्यालय की माँग की"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel