माघी पूर्णिमा के साथ ही संपन्न हुआ श्री राम मंदिर का समर्पण अभियान
Sahibganj News : राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के द्वारा चलाया जा रहा समर्पण अभियान आज माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाप्त हो गया। इस अभियान की शुरुआत मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के पावन अवसर पर हुई थी।
संपूर्ण अभियान को विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) के द्वारा संचालित किया जा रहा था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) इस निधि समर्पण अभियान को मॉनिटरिंग कर रहा था।
साहिबगंज नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) की देखरेख में निधि संग्रह समर्थन अभियान संचालित किया गया, और लगभग 10 बस्ती से 10 हजार परिवारों का समर्पण आया है। साहिबगंज नगर 10 बस्ती क्षेत्र में विभक्त है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निधि समर्पण अभियान के नगर संयोजक अंकित सर्राफ ने बताया कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक सनातन परिवार से संपर्क करना था और जिसे हम लोगों ने सफलतापूर्वक किया। लगभग 10,000 से अधिक परिवारों तक हम लोग पहुंचे और प्रभु श्री राम के सम्मान में समर्पण अभियान चलाया।
बता दें कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार जन -जागरण अभियान भी चलाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर क्षेत्र के पालक अधिकारी अरुण विश्वकर्मा, जमाकर्ता समीर, प्रशांत शेखर, हिसाब प्रमुख नितेश यादव और सागर सुमन ने इस संपूर्ण कार्यक्रम में अपनी पूर्ण सहभागिता दी थी।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "माघी पूर्णिमा के साथ ही संपन्न हुआ श्री राम मंदिर का समर्पण अभियान"
Post a Comment