"हम दो हमारे दो - डीजल 90 पेट्रोल 100" : अनुकूल मिश्रा


Sahibganj News : जिला काँग्रेस कमिटी द्वारा प्रदेश काँग्रेस कमिटी के निर्देश पर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में साहेबगंज महाविद्यालय के सामने स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी के प्रतिमा के सामने पूर्व निर्धारित एक दिवसीय धरना - प्रदर्शन शनिवार को किया गया।

"हम दो हमारे दो - डीजल 90 पेट्रोल 100" : अनुकूल मिश्रा

जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने किया। वहीं  प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक मो. मोफक्कर हुसैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश पर्यवेक्षक मो. मोफक्कर हुसैन के स्वागत के साथ ही धरना प्रदर्शन की शुरुआत हुई,

और केंद्र सरकार के विरोध में नारों की आवाज गूंज उठी। प्रदेश, जिला एवं प्रखंड के सभी कांग्रेसी पदाधिकारीगण ने बारी - बारी से सभा को संबोधित किया और सबने एक स्वर में पेट्रोल डीजल में आए दिन हो रहे मूल्य वृद्धि का पुरजोर विरोध किया।


जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहासा मूल्य वृद्धि देश के हर वर्ग के लोगों के लिए परेशानी का सबब  बन चुकी है। मध्यम और निचले वर्ग में तो त्राहिमाम की स्थिति पैदा हो चुकी है। दिन -  प्रतिदिन बढ़ती मंहगाई ने हर किसी की कमर तोड़ कर रख दी है।

मध्यम और निचले वर्ग के कई लोगों ने कहा कि वो अपने बच्चों के स्कूल की फिस भी नहीं जुटा पा रहे हैं। जो भी कमाई होती है उससे घर चलाना मुश्किल है, फिर स्कूल की फिस कहाँ से लाऊं। जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने " हम दो हमारे दो, डीजल नब्बे पेट्रोल सौ " के सरकार विरोधी नारे के साथ जनता को भरोसा दिलाया कि काँग्रेस पार्टी मंहगाई को कम कराने की इस मुहिम से अब पीछे हटने वाली नहीं है।

"हम दो हमारे दो - डीजल 90 पेट्रोल 100" : अनुकूल मिश्रा

अब मंहगाई के खिलाफ आंदोलन की धार और तेज होती जाएगी। केंद्र सरकार को मंहगाई पर लगाम लगाने के लिए कोई न कोई तो उपाय खोजना ही होगा।  मौके पर मौजूद प्रदेश पर्यवेक्षक मो. मोफक्कर ने कहा कि केंद्र सरकार की नीयत जनता के पॉकेट से पैसे निकालने की है।

अगर उसकी नियत ठीक होती तो पेट्रोलियम पदार्थों को भी जीएसटी के दायरे में रखती, लेकिन केंद्र सरकार की नीयत ठीक नहीं है। देश के प्रधानमंत्री को देश की गरीब परेशानहाल जनता दिखाई नहीं देती। बल्कि उनको तो अपने उद्योगपति दोस्तों में देश के संशोधनों को बांटने से फुर्सत नहीं है।

जनता परेशान है हलकान है, मंहगाई बढ़ती जा रही है। डीजल के दाम बढ़ते ही खेती - किसानी की लागत भी बढ़ती जा रही है। जिससे किसान अलग परेशान हैं। मोफक्कर ने कहा कि सच पूछिए तो देश के चंद उद्योगपतियों को छोड़ कर पूरा देश परेशान है।


भले ही कोई विरोध कर रहा हो या नहीं कर रहा हो, लेकिन आज देश का हर नागरिक इस सरकार के क्रियाकलापों से नाखुश है। काँग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनता के परेशानियों को लेकर संघर्ष कर रही है। जबतक केंद्र सरकार मंहगाई पर लगाम नहीं लगाती है, तबतक हम विरोध करते रहेंगे।

मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला उपाध्यक्ष महेश तिवारी, मो. सज्जाद हुसैन, विजय वर्मा, कौशिक विश्वास, जिला सचिव सरफ़राज़ आलम, मो. सलाउद्दीन, मंगल पासवान, जिला संगठन मंत्री रंजीत सिंह, मो.सद्दाम हुसैन, नुरेमान अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष स्वर्णकार,

काँग्रेस ओबीसी विभाग प्रदेश महासचिव अश्वनी आनंद, महिला काँग्रेस प्रदेश सचिव पूनम किरण चौरसिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षा अनिता सिंह, ओबीसी विभाग जिला अध्यक्ष अमरदीप सिंह, साहेबगंज नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान, बोरियो प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह,


बरहरवा प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक दास, पतना प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम, राजमहल प्रखण्ड अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, तालझारी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रेम बबलू सोरेन, बरहरवा प्रखंड महासचिव निताय सरकार, सिद्धेश्वर मंडल, बोरियो प्रखण्ड महासचिव संतोष आनंद पंडित,

जिला सेवादल प्रमुख अल्ताफ हुसैन, राजमहल प्रखंड महासचिव जुलकर हुसैन, बरहरवा प्रखण्ड संघठन सचिव अनंत लाल भगत, राजमहल महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष फूलवती देवी, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अविनाश ओझा, मो. साफ़िर अंसारी,


ओम प्रकाश पंडित, जय प्रकाश चौधरी, मो.रहमतुल्लाह आलम, मो. एबादुल रहमान, सालीम, मो. मुरसलिम, थोमस टुडू, सिमोन मुर्मू, मो. रियाजुल अंसारी, प्रदीप चौधरी, दीनानाथ गुप्ता, महक तिर्की, रंजन कुमार सिंह, पंकज कुमार, प्रो. पुरुषोत्तम मिश्रा, राजेश कुमार मंडल, मनीष कुमार, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to ""हम दो हमारे दो - डीजल 90 पेट्रोल 100" : अनुकूल मिश्रा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel