कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्र
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई कार्यकर्ता
Sahibganj News : जिला काँग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के द्वारा राजमहल प्रखण्ड के दो पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम ""कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह"" में शिरकत किया गया।दोनों पंचायतों में कार्यकर्ता मिलन समारोह प्रखण्ड अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। राजमहल के कस्बा पंचायत अंतर्गत इंग्लिश, मंगलहाट में जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनसे क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जाना और संगठन विस्तार को लेकर परिचर्चा की।
कार्यकर्ता मिलन समारोह में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कई लोगों ने काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता निहार रंजन मंडल एवं महारजपुर के भाजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष शिव कुमार साह के नेतृत्व में शंकर महतो,
बुद्धदेव मंडल, विनय चन्द्र साहा, सुदामा मंडल, संतोष शर्मा, गौतम साहा, मंडल, लोबिन मंडल, रामप्रसाद मंडल, कैलाश मंडल, हरिचरन यादव एवं तेजनारायण साहा आदि ने काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। जिला अध्यक्ष ने प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया कि भाजपा छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को उचित स्थान के साथ इन सभी को सम्मानित भी किया जाय।
इसके बाद राजमहल प्रखंड के खुटहरी पंचायत के गंगटीया टोला में जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने वहां के कार्यकर्त्ताओं से मिलकर पंचायत की समस्याओं को जाना।स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सरकार से कोई काम नहीं देने की शिकायत की।
जिला अध्यक्ष ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आश्वासन दिलाया कि उपायुक्त महोदय से मिलकर आप सभी को काम दिलाने का प्रयास करूंगा।
वहीं बुनकर पेशा से जुड़े लोगों ने जिला अध्यक्ष को इस पेशे से जुड़ी हुई समस्याओं से अवगत कराया और उनलोगों ने कहा कि अगर सरकार थोड़ा भी ध्यान बुनकर के पेशे पर देदे, तो क्षेत्र से बेरोजगारी की समस्या दूर हो सकती है। जिला अध्यक्ष ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।
खुटहरी में कई महिलाओं के साथ कई लोगों ने काँग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। उनमें फुलमनी देवी, सरिता देवी, नीरा देवी, रिंकू देवी, सावित्री देवी, सफीना बेवा, अंजुम देवी, आशा देवी, सखी मोसोमत, मो. सौदागर अंसारी, मो. सेराज अंसारी, सुफल प्रामाणिक एवं मेराज आलम ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।
मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला महासचिव हीरालाल साह, जिला सचिव सरफ़राज़ आलम, बोरियो प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह, सुशिल हांसदा, सुल्तान अंसारी, नेक मोहम्मद अंसारी, अब्दुल करीम, अली हुसैन अंसारी, महरुद्दीन अंसारी, प्रदीप यादव, दीनदयाल यादव, गौतम साहा, प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित थे।
Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्र"
Post a Comment