राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को लगा कोरोना का टीका
Jharkhand : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कोरोना का टीका लगवाया है. टीका लगवाने वह खुद सदर अस्पताल रांची पहुंची. लगभग 11:37 बजे उन्हें सदर अस्पताल के CS वीबी प्रसाद की निगरानी में टीके का पहला डोज दिया गया.
टीका लगवाने के बाद राज्यपाल ने कहा कि यह पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि हमारे देश में निर्मित वैक्सीन दुनिया भर में सबसे अधिक लोकप्रिय है. उन्होंने इसके लिये वैज्ञानिकों का आभार प्रकट किया है.
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 60 साल से अधिक सभी लोगों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाने की अपील की है. राज्यपाल को 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा.
0 Response to "राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को लगा कोरोना का टीका"
Post a Comment