तिलका मांझी विश्वविद्यालय के पूर्व डीन सह दर्शनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. पी एन मंडल का निधन
तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के दर्शनशास्र के पूर्व विभााध्यक्ष सह डीन प्रो. प्रभु नारायण मंडल (पी एन मंडल ) का भागलपुर के पल्स अस्पताल में निधन हो गया।
वे 19 अप्रैल से ही यहां कोरोना का इलाज करा रहे थे। प्रो.विभांशु मंडल ने बताया कि प्रो. मंडल भागलपुर विश्वविद्यालय के विद्वान, मृदुभाषी, बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्याख्याता थे।
उनके जैसे वक्ता और विद्वान विश्वविद्यालय और समाज में बहुत कम लोग बचे हैं। उनके निधन पर साहिबगंज महाविद्यालय के भूगर्भ शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि दर्शनशास्त्र के विद्वान शिक्षक, गुरू और अभिभावक का जाना शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनके निधन पर डॉ. रणजीत सिंह के अतिरिक्त, भागलपुर महाविद्यालय के प्रो.विभांशु मंडल, प्रो. अशोक मंडल, प्रो. सुशील मंडल, प्रो. अनिल मंडल, प्रो. महावीर शाह, प्रो. कलाधर मंडल, जयशंकर मंडल, चंदेश्वरी सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।
Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "तिलका मांझी विश्वविद्यालय के पूर्व डीन सह दर्शनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. पी एन मंडल का निधन"
Post a Comment