कांग्रेस अध्यक्ष ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जाना लोगों की समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन
Sahibganj News : साहिबगंज जिला कांग्रेस कमिटी साहेबगंज के अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने राजमहल प्रखण्ड के दो पंचायतों के विभिन्न गांवों का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर जनसमस्याओं के बारे में जाना।
राजमहल प्रखण्ड अन्तर्गत मानसिंहा पंचायत के कटघर गांव में एक सभा का आयोजन कर जिला अध्यक्ष ने पंचायत के लोगों से वहां के समस्याओं को जाना। सभा की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर ने किया।
सभा में मनसिंहा पंचायत के 15 महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष और सचिव ने शिकायत करते हुए बताया कि पिछले 4 वर्षों से पंचायत में गठित एक भी समूह को सामाजिक या आर्थिक उत्थान हेतु किसी भी प्रकार की मदद सरकार द्वारा नहीं दिया गया है।
जबकि इन महिला स्वयं सहायता समूह को बनाने का उद्देश्य गांव की महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए पहल करना था।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और प्रशासन की निष्क्रियता के कारण आज भी गांव की महिला पिछड़ेपन की शिकार हैं। वहीं ग्रामीणों ने पानी की किल्लत की समस्या से अध्यक्ष को अवगत कराया।
मनसिंहा पंचायत में सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने सभी सदस्यों को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
वहीं खुटहरी पंचायत के घटिया गांव के उर्दू प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में जिला अध्यक्ष ने कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं पंचायत समिति सदस्यों से मुलाकात कर पंचायत की समस्याओं के बारे में जानकारी लिया।
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने पेयजल, पेंशन एवं आवास से संबंधित समस्याओं पर ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा घोर उपेक्षा का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने सारी शिकायतों को प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिलकर यथा संभव प्रयास कर हल करने का आश्वासन दिया।
मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला संगठन सचिव रंजीत सिंह, सोशल मीडिया को- कोऑर्डिनेटर राजकुमार राज, बोरियो प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रखण्ड सचिव संटू यादव, महिला प्रखण्ड अध्यक्ष फूलवती देवी, प्रदीप चौधरी एवं सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "कांग्रेस अध्यक्ष ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जाना लोगों की समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन"
Post a Comment