अल्बर्ट एक्का चौक स्थित सदर हॉस्पिटल कोविड-19 हॉस्पिटल घोषित
Ranchi : अल्बर्ट एक्का चौक स्थित सदर हॉस्पिटल को कोविड-19 हॉस्पिटल घोषित कर दिया गया है। राजधानी रांची में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने पूरे हॉस्पिटल परिसर को कोविड सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया है।
यहां के सभी ओपीडी को बंद कर दिया गया है। सामान्य मरीजों का इलाज अब यहां नहीं होगा। सिर्फ करोना संक्रमित मरीज ही भर्ती होंगे और करोना के संदिग्ध मरीज का सैंपल लिया जाएगा।
रांची डीसी छवि रंजन ने रविवार को सदर हॉस्पिटल परिसर में व्यवस्था का जायजा लेते हुए यह जानकारी दी। सदर हॉस्पिटल में कुल 360 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड उपलब्ध कराया गया है।
वहीं, 60 ICU तैयार रखा गया है। जहां कोरोना के गंभीर मरीज भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सदर हॉस्पिटल में जल्द ही और बेड बढ़ाए जाएंगे।
Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
0 Response to "अल्बर्ट एक्का चौक स्थित सदर हॉस्पिटल कोविड-19 हॉस्पिटल घोषित"
Post a Comment