पूर्व सांसद व विधायक साइमन मरांडी का कोलकाता में निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Sahibganj News : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री सह पार्टी के केन्दीय उपाध्यक्ष साइमन मरांडी का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के आरएन टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। सोमवार रात कोलकाता के आर एन टाइगर अस्पताल में उन्होंने अन्तिम सांस ली। लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक साइमन मरांडी को 14 मार्च को टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
1977 ई. में पहला चुनाव उन्होंने निर्दलीय लड़ा था। साइमन मरांडी पांच बार 1977, 1980, 1985, 2009, 2017 में विधायक रहे थे। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट से चुनाव लडे थे मगर उनकी हार हुई थी।
साइमन मरांडी JMM के टिकट पर राजमहल सीट से 1989 और 1991 में सांसद भी रह चुके हैं। हेमंत सोरेन की सरकार में साल 2013 में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था। साइमन मरांडी की मौत से राजनीतिक जगत में शोक की लहर व्याप्त है।
Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
Telegram
(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "पूर्व सांसद व विधायक साइमन मरांडी का कोलकाता में निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर"
Post a Comment