RSS स्वयंसेवकों ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव, किया आद्य सरसंघचालक को प्रणाम


Sahibganj News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने अपने- अपने घरों में  कुटुंब शाखा संचालित कर भारतीय नव वर्ष उत्सव मनाया। साहिबगंज कार्यालय माधव निकेतन में भी कोविड-19 दिशा- निर्देशों का पालन करते हुए कुछ गिने-चुने कार्यकर्ता उपस्थित हुए तथा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराया।

rss svayansevak ne manaya varsh pratipada utsav, kiya aady sarasanghachalak ko pranam

इस अवसर पर शाखा संचालन देवजीत सिंह राठौर - सामूहिक गीत, विकास कुमार सिंह- एकल गीत, अरुण विश्वकर्मा- सुभाषित पाठ व अमृत वचन समीर कुमार के द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संघचालक विजय कुमार के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख व बौद्धिक कर्त्ता राजीव कुमार ने इस दिन के महत्व को बताते हुए कहा कि आज के ही दिन ठीक एक अरब 96 करोड 8 लाख 53 हजार 121 वर्ष पूर्व सूर्योदय के साथ ही ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी तथा सृष्टि की रचना के साथ ही उन्होंने वेदों की रचना भी की थी।

अतः वेद आधारित हम सबों की सनातन संस्कृति इतनी ही पुरानी है। आज के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम का राज्याभिषेक हुआ था तथा राम राज्य की स्थापना हुई थी। धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक इसी दिन हुआ। सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया।


जिनके के नाम पर विक्रमी संवत् का प्रारंभ होता है।  145 वर्ष पूर्व महर्षि दयानंद सरस्वती ने इसी दिन को आर्य समाज की स्थापना दिवस के रूप में चुना। हम सब जानते हैं, आर्य समाज वेदों के  प्रचार का महान कार्य करने वाला एकमात्र संगठन है।

विक्रमादित्य की भांति शालिवाहन ने हूणों को परास्त कर दक्षिण भारत में श्रेष्ठतम राज्य स्थापित करने हेतु यही दिन चुना। उन्होंने आगे बताया कि वैदिक नववर्ष का प्राकृतिक महत्व भी कम नहीं है। वसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से ही होता है जो उल्लास, उमंग, खुशी तथा चारों तरफ पुष्पों की सुगंधि से भरी होती है।

फसल पकने का प्रारंभ यानि किसान की मेहनत का फल मिलने का भी यही समय होता है।  वर्ष प्रतिपदा का महत्व स्वयंसेवकों के लिए इसलिए भी बढ़ जाता है।


क्योंकि भारत के इतिहास पुरुष व वर्तमान एवं भविष्य को सवारने का संकल्प लेने वाले महान भविष्य दृष्टा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक हम सबों के लिए पूजनीय आध्य सरसंघचालक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी दिन हुआ था।

स्वयं सेवकों ने अपने आध्य सरसंघचालक को विशेष पद्धति से प्रणाम समर्पित किया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार, विभाग व्यवस्था प्रमुख डॉ. नीतेश कुमार वर्मा, जिला कार्यवाह सुनील कुमार, जिला संपर्क प्रमुख डॉ. सुरेन्द्रनाथ तिवारी,


नगर कार्यवाह स्वपन कुमार, सुमित कुमार सहित कुछ गिने-चुने स्वयंसेवक उपस्थित थे। उक्त जानकारी आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख राजीव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें

Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "RSS स्वयंसेवकों ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव, किया आद्य सरसंघचालक को प्रणाम"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel