Breaking : दर्जनों अपराध में शामिल भाजपा नेता सूर्या हांसदा गिरफ्तार
Godda : इस वक़्त की बड़ी खबर गोड्डा के ललमटिया से आ रही है। जहां विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे भाजपा नेता सूर्या हांसदा को ललमटिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हमारे सहयोगी राधेश्याम यादव ने बताया है कि भाजपा नेता को गिरफ्तार कर ललमटिया थाना में रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से थाना का गेट बंद कर दिया गया है। हालाँकि प्रशासन द्वारा हांसदा की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सूर्यनारायण हांसदा को बोआरीजोर थाना क्षेत्र के धनकुंडा गांव से गिरफ्तार किया गया है। जबकि सूर्या हांसदा को ललमटिया थाना क्षेत्र में भारी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
हालांकि इस मामले में पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। सूर्या की गिरफ्तारी के बाद गोड्डा में जगह- जगह पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गयाहै। भारी संख्या में पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।
बताया जाता है कि भाजपा नेता सूर्या हांसदा पर गोड्डा के ललमटिया, बोआरीजोर, ठाकुरगंगटी थाना के अलावे साहिबगंज जिला के बोरियो, मंडरो एवं बरहेट थाना में कई मामले दर्ज हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोड्डा के ठाकुरगंगटी थाना इलाके में अडानी पावर के पाइप लाइन में काम कर रहे वाहनों में आग लगाने के मामले में पुलिस को सूर्या की तलाश थी।
वहीं साहिबगंज के मिर्ज़ाचौकी इलाके में सीटीएस कंपनी के खदान में खड़े वाहनों में आग लगाने के मामले में भी पुलिस सूर्या को तलाश रही थी। बता दें कि आपराधिक जगत में सूर्या का नाम आतंक का पर्याय है। प्रदेश के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों आपराधिक मामले में सूर्य हांसदा बांछित हैं, जिन्हें पुलिस पकड़ने में नाकाम रही थी।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "Breaking : दर्जनों अपराध में शामिल भाजपा नेता सूर्या हांसदा गिरफ्तार"
Post a Comment