बिना सरकार को जानकारी दिए अन्य राज्य से झारखंड आ रहे हैं लोग
Jharkhand : झारखंड में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में पास सिस्टम लागू किया गया है। आलम यह है कि सब्जी खरीदने के लिए भी लोगों को सरकार से इजाजत लेनी पड़ रही है।
ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जा रहा है। एक व्यवस्था यह भी है कि दूसरे राज्यों से झारखंड आने वालों को ई-पास लेने के साथ www.jharkhandtravel.nic.in पर यात्रा का ब्योरा देना है।
लेकिन बिना ई-पास और अन्य पोर्टल पर जानकारी दिए लोग धड़ल्ले से राजधानी में प्रवेश कर रहे हैं। इसकी खबर न जिला प्रशासन को है और न सरकार को।
इस संबंध में पूछे जाने पर रांची के एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि एडीएम से पूछ लीजिए। एडीएम रामवृक्ष महतो ने कहा कि अरगोड़ा सीओ से पूछ लीजिए। मुक्कमल जवाब कहीं नहीं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "बिना सरकार को जानकारी दिए अन्य राज्य से झारखंड आ रहे हैं लोग"
Post a Comment