काँग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली की तबियत में सुधार : मिलने पहुंचे कई शुभचिंतक
Sahibganj News : साहिबगंज काँग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि अब उनकी तबियत में काफी सुधार हो चुका है।
जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा एवं जिला सचिव सरफ़राज़ आलम उनके आवास पर जाकर मुर्शाद अली से शिष्टाचार मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया।
जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने उनका इलाज कर रहे डॉक्टर से बात कर मुर्शाद अली के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वहीं डॉक्टर ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है।
वो जल्दी ही स्वस्थ होकर आप सबों के बीच पहले की तरह होंगे। मुर्शाद अली के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि होमोग्लोबिन की कमी के कारण वो काफी कमजोर हो गए हैं।
पिछले दिनों ही उन्हें ब्लड चढ़ाया गया है। जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने मुर्शाद साहब को भरोसा दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ है। सभी उनके सेहतमंद होने की प्रार्थना कर रहे हैं। आप शिघ्रता- शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।
यही ईश्वर से कामना करता हूँ। मुर्शाद अली ने भी मुस्कुराते हुए सभी शुभचिंतको को आश्वस्त किया कि अल्लाह ने चाहा तो जल्दी ही स्वास्थ्य होकर आप सभी लोगों के बीच पहले की तरह मौजूद रहूंगा।
Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "काँग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली की तबियत में सुधार : मिलने पहुंचे कई शुभचिंतक"
Post a Comment