दो दिनों बाद मिला जावेद का शव : स्नान करने गए थे मोरंग नदी, तेज़ बहाव ने बहाया


Sahibganj News : साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड क्षेत्र के खादी भण्डार मुहल्ले के निवासी कासीम अंसारी के पुत्र जावेद अंसारी की लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ नहाने के दौरान तेज़ धार में बह गए थे।

Javed's body found after two days: Morang river went to bathe, shed by strong current

वहीं लापता जावेद अंन्सारी का शव 48 घंटे बाद रविवार को पत्थर नदी के पास मिली। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया। इधर खबर मिलते ही पूरे गांव एवं परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हल है।

लापता युवक के पिता कासीम अंसारी ने बताया की उनका पुत्र जावेद अपने चार दोस्तों के साथ मोंरग नदी नहाने गया था। सभी दोस्त तो नदी से बाहर आ गए, पर जावेद नदी से लापता हो गया। उन्होंने बताया की आस - पास के इलाके में पुरी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नही चल पाया था।

बता दें कि गुरुवार की शाम से ही चक्रवाती यास तूफान के कहर से क्षेत्र में लगातार 48 घंटे से भारी बारिस होने की वजह से मोरंग नदी उफान पर था। नदी में जल का स्तर भी काफी बढ़ा हुआ था। इसीलिए नदी में नहाने के दौरान जावेद ने अपना नियंत्रण खो दिया।


जिससे वह नदी के तेज बहाव में बह गया। वहीं रविवार को लापता जावेद का शव पत्थर नदी के पास मिला। सुचना मिलते ही बोरियो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना से परिजनों का काफी बुरा हाल है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "दो दिनों बाद मिला जावेद का शव : स्नान करने गए थे मोरंग नदी, तेज़ बहाव ने बहाया"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel