साहिबगंज के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखलाक नदीम बनाए गए कोविड-19 सेवक


ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने झारखंड में 6 लोगों के नाम पर लगाई मोहर

साहिबगंज : कोरोना काल में लोगों की सेवा कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने कांग्रेस कोविड सेवक घोषित कर सम्मानित किया है।

साहिबगंज के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखलाक नदीम बनाए गए कोविड-19 सेवक

जारी लिस्ट में देश भर के वैसे कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है, जो लगातार कोरोना काल में लोगों की सेवा में तत्पर रहे हैं। उक्त लिस्ट में युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष अखलाक नदीम का भी चयन कोविड-19 सेवक के तौर पर किया गया है।

मालूम हो कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने झारखंड में छह लोगों के नाम पर मोहर लगाई है। जिसमें साहिबगंज जिला के रहने वाले अखलाक नदीम के नाम पर भी मोहर लगी है।


इधर अखलाक नदीम ने बताया कि देश के सभी राज्यों में कोविड सेवक घोषित हुए है। झारखंड राज्य में उनके साथ गजेंद्र कुमार सिंह, अमूल्यो निरक खालको, राकेश किरण महतो, राजेश कुमार रजक व जयप्रकाश सिंह कोविड सेवक घोषित किये गये हैं।

वहीं उन्होंने अपने राजनीति के मार्गदर्शक व अभिभावक आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेसी नेता तनवीर आलम सहित कई अन्य कांग्रेसी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।


उन्होंने कहा की इन लोगों का आशीर्वाद है कि मुझे एक सेवक के रूप में चुना गया है। वहीं दूसरी ओर अखलाक नदीम के चयन पर पूरे जिला में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्र, जिला सचिव सरफ़राज़ आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष मुफक्कर हुसैन, बरकत खान विधायक प्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य अशोक दास, प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, हिरणपुर प्रखंड काँग्रेस अध्यक्ष मनोवर आलम सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता व युवा वर्ग के लोगों ने बधाई दिया है। वहीं कांग्रेस के आलाकमान को भी धन्यवाद दिया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " साहिबगंज के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखलाक नदीम बनाए गए कोविड-19 सेवक"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel