सराहनीय पहल : कोरोना महामारी व लॉकडाउन के बीच RSS कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू किया गया भोजन बैंक
Sahibganj News : जब से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई है। तब से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्तागगण जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर हैं। इसी कड़ी में साहिबगंज नगर इकाई द्वारा ग़रीब, लाचार और बेबसों के लिये भोजन बैंक की शुरुआत की गई है।
कोरोना पीड़ित होम आइसोलेशन में चल रहे परिवारों में जहां भोजन नहीं बन पा रहा है। इससे अब केवल एक फोन कॉल मिलते ही कार्यकर्तागण स्वयं भोजन बनाकर बंद पैकेट में गर्मागर्म अवस्था में ही उनके दरवाजे तक दे जाते हैं।
जिससे किसी भी पीड़ित परिवार को गर्म भोजन की कमी ना हो तथा अस्वस्थता के कारण नगर क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपने घरों में भूखा ना सोए।
इतना ही नहीं कार्यकर्तागण भोजन का पैकेट लेकर नगर क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर, विक्षिप्त एवं बेघर लोगों की सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर उन्हें भोजन का पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं।
व्यवस्था से जुड़े जिला प्रचार प्रमुख अंकित सर्राफ एवं जिला व्यवस्था प्रमुख आलोक कुमार ने बताया कि हमारी मानवीय सीमा यहीं तक समाप्त नहीं होती है। हमारे कार्यकर्तागण नगर क्षेत्र में विचरण करने वाले पशु - पक्षियों का भी चिंतन करते हैं।
वे घरों की छतों पर दाना व पानी की व्यवस्था करते हैं। नगर क्षेत्र की 10 बस्तियों में अलग-अलग जगहों पर नाद भी रख दिया गया है। जिसमें चारा व पानी की व्यवस्था की जाती है।
इस कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी विविध संगठनों एवं समाज का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। भोजन बैंक की व्यवस्था में विभाग व्यवस्था प्रमुख नितेश कुमार ,
नगर व्यवस्था प्रमुख पंकज कुमार, देवजीत कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विस्तारक अभिषेक कुमार, विभाग प्रचारक विगेंद्र कुमार, पाकुड़ नगर के विस्तारक अभिषेक कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।
विभाग व्यवस्था प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि भोजन संबंधी आवश्यकता हेतु कोई भी परिवार भोजन व्यवस्था प्रमुख चंद्रमोहन केसरी को मोबाइल नंबर 9430197935 पर निःसंकोच अपना समझ कर सेवा का लाभ ले सकते हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "सराहनीय पहल : कोरोना महामारी व लॉकडाउन के बीच RSS कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू किया गया भोजन बैंक"
Post a Comment