1 मई : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस


Sahibganj News : हर साल 1 मई को विश्व भर में  अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया जाता है। इसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस और मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

1 मई : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

यह दिन दुनिया भर में श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 1891 में पहली बार 1 मई को औपचारिक रूप से प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाया जाने की घोषणा की गई थी।

बता दें कि मई महीने की पहली तारीख का दिन दुनियाभर के मजदूरों और श्रमिक वर्ग के लोगों को समर्पित है। भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने चेन्नई में की थी।

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला मजदूर दिवस 1 मई 1886 में मनाया गया था। भारत में लेबर डे को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, मई दिवस, कामगार दिन, इंटरनेशनल वर्कर डे, वर्कर डे भी कहा जाता है।


ज्ञात हो कि आज ही के दिन दुनिया के मजदूरों के अनिश्चित काम के घंटों को 8 घंटे में तब्दील किया गया था। इस दिन कई देशों में मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया जाता है।

Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें

0 Response to "1 मई : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel