राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी ने किया मुंगेरिया उर्फ प्रकाश यादव के खदान का निरीक्षण
Sahibganj News : साहिबगंज जिले के नामी पत्थर व्यवसायी प्रकाश यादव उर्फ मुंगेरीलाल उर्फ मुंगेरिया के खदान का राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने रविवार को निरीक्षण किया।
बता दें कि बीते शुक्रवार को तालझारी अंचल अधिकारी साइमन मरांडी के लिखित आवेदन पर पत्थर व्यवसायी प्रकाश यादव उर्फ मुंगेरीलाल के ऊपर अवैध खनन कार्य करने एवं अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का संग्रहण व उपयोग करने को लेकर जिला उपायुक्त के आदेश पर तालझारी थाने में केस संख्या- 77/21, एवं एक्सप्लोसिव एक्ट 2008 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
इसके मद्देनजर रविवार को राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने गदवा पहाड़ स्तिथ खदान के भू - भागों का निरीक्षण किया।
मौके पर तालझारी अंचल अधिकारी साइमन मरांडी एवं केस के अनुसंधानकर्ता व प्रभारी बनारसी राम मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उक्त केस की जांच को लेकर खदान का निरीक्षण किया गया था।
एक अन्य जानकारी के अनुसार जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार की देर रात क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित पत्थर व्यवसायी प्रकाश चंद्र यादव उर्फ मुंगेरी यादव के यहां छापेमारी करने पहुंची थी।
परन्तु पुलिस घर के अंदर प्रबेश नहीं पाई, घर के अंदर मौजूद लोगों ने दरवाज़ा ही नहीं खोला। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई। जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जिरवाबाड़ी व मुफस्सिल थाना में लंबित माइनिग एक्ट के मामले में पुलिस छापेमारी करने मुंगेरी यादव के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुंची थी।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी ने किया मुंगेरिया उर्फ प्रकाश यादव के खदान का निरीक्षण"
Post a Comment