साहिबगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकार को केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने 5 जंबो सिलेंडर सौंपा


Sahibganj News : केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के तत्वाधान में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज को 5 ऑक्सीजन सिलेंडर,( जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर ) सैनिटाइजर, मास्क, पीपीई किट केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के सहयोग से सौंपा गया।

साहिबगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकार को केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने  5 जंबो सिलेंडर सौंपा

केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ बिहार - झारखंड के विभिन्न शहरों में निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है और रिफिल भी करा रहा है।

प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बंशीधर तिवारी ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। इस महामारी काल में हम लोगों को आगे आकर जन सेवा में लगे रहना है।

इस सेवा भाव और सहयोग के लिए केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ को साहिबगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने धन्यवाद दिया है।



आवश्यक सलाह, सहायता, दवा आदि बिल्कुल मुफ़्तउपलब्ध है। वार रूम में लोग अपना ऑक्सीजन लेबल की जाँच ऑक्सिमीटर के द्वारा करवा सकते हैं। आम जन सहायता के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर 9471521725, 8674221281, 6299852709 पर फोन कर परामर्श ले सकते हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram

0 Response to "साहिबगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकार को केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने 5 जंबो सिलेंडर सौंपा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel