जिस कम्प्यूटर, टेलीफोन, आईटी का दम्भ हम भर रहे हैं वो राजीव गांधी की देन है : उदय लखवानी
Pakur : भारत के छठवें प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के 31वें पुण्यतिथि पर पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष उदय लखवानी के नेतृव में मनाया गया।
कोविड -19 के संक्रमण को देखते हुए साधारण तरीके से सदर अस्पताल सोनाजोडी में मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच फल, मास्क, साबुन का वितरण किया गया।
ग्रामीण विकास मंत्री सह पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम के निर्देश पर फलों व अन्य सामग्री का वितरण किया गया व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी के चित्र पर माला पहनाकर कर
उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद करते हुए जिला अध्यक्ष उदय लखमानी ने कहा कि आज भारत जिस कम्प्यूटर, टेलीफोन, आईटी का दम्भ भर रहा है।
वो हमारे देश के 6 वें प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने 35 साल पहले ही उनकी नींव रखकर शुरुआत कर दिया था। इसलिए स्व. राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि हम उनके द्वारा किये गए कार्यों को कभी भुला नही सकते। हमेशा से साधारण रहने वाले आम लोगों से खुलके बेझिझक मिलने वाले जन नेता थे। भारत को ऊंचाई पर ले जाने के लिए हमेशा वे संघर्ष करते रहे।
आज भी भारत में जो टेक्नोलॉजी की बातें हो रही है वो उनकी ही देन है। पुण्यतिथि में मुख्यरूप से पाकुड जिला कांग्रेस अध्यक्ष उदय लखवानी, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन,
ओबीसी जिला अध्यक्ष अमीर हमजा, जिला सचिव कृष्णा यादव, महेशपुर प्रखण्ड अध्यक्ष महबूब आलम, भगवती गुप्ता, कौसर आलम, कबीबुर रहमान, मिसबहुल शेख, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा, मनसर शेख आदि उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "जिस कम्प्यूटर, टेलीफोन, आईटी का दम्भ हम भर रहे हैं वो राजीव गांधी की देन है : उदय लखवानी"
Post a Comment