भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने साहिबगंज में कोविड-19 हेल्पडेस्क का किया उद्घाटन


Sahibganj News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यक्रम कोविड-19 हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने साहिबगंज में कोविड-19 हेल्पडेस्क का किया उद्घाटन

मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने एफ़एसआई गोदाम के जोकमारी महादेवगंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में मजदूरों के बीच सैनिटाइजर एवं मास्क तथा फलों का वितरण किया।

इस संबंध में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत देश भर के 864 सामुदायिक केंद्रों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की आज से शुरुआत की गई है।


इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद थे।

बजरंगी यादव ने बताया कि उद्घाटन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज मुझे इस बात की खुशी है कि सेवा ही संगठन और °मेरा बूथ - कोरोना मुक्त" अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा देश के सभी प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क लगाने की जिम्मेदारी ले रहा है।

उन्होंने कहा की कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत में ही हमने सेवा ही संगठन-2 अभियान शुरु किया। आज पार्टी के लाखों कार्यकर्ता अपनी फिक्र न करते हुए, दिन-रात अस्पतालों, स्वास्थ्य संस्थानों में, प्रशासन के साथ मिलकर दवाइयां, बैड, ऑक्सीजन और भोजन, मास्क, सेनिटाईजर की व्यवस्था में लगे हुए हैं।


मौके पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा के संथाल परगना प्रभारी आनंद मोदी, नगर अध्यक्ष गौतम पंडित, पवन सिंह, संजय पंडित, हिरन तांती, कृष्णा शर्मा, कुंदन पासवान, हेमंत तांती, रामानंद चौरसिया, मनोज यादव व अन्य मौजूद रहे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram

0 Response to "भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने साहिबगंज में कोविड-19 हेल्पडेस्क का किया उद्घाटन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel