CYCLONE YAAS : तबाही का नया नाम यास


Sahibganj News : "याश" जिसका आगाज बंगाल की खाडी में हुआ। अपने विनाशकारी पैरों को भारत के अनेक राज्यों में फैलाया। यह तुफान तेज़ हवा के साथ भारी बारिश भी ला रहा है, जो बहुत खतरनाक साबित हो रहा है।

यास : तबाही का नया नाम

कहाँ कितनी तबाही ?

बता दें कि ओडिशा और बंगाल  राज्य के  तटीय इलाकों में यास नामक तूफान का कहर खास तौर पर देखा गया। यहाँ बाढ़ जैसे हालात बने हैं। साथ ही लाखों लोग बेघर हो गये। झारखंड, बिहार, बंगाल सहित अन्य राज्यों में भी यास से भारी तबही हुई है। 

साहिबगंज में तबाही का विडियो ☝

झारखंड के साहिबगंज जिले  में भी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जल जमाव का संकट गहराया है। घरों में पानी घुसने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह - जगह जल जमाव की स्थिति बनी हुई है।


विभिन्न क्षेत्रों के लोग जलजमाव के कारण जरूरी सामानों की खरीदारी हेतु बाजार भी नहीं जा पा रहे हैं। इस मुश्किल समय में स्थानीय प्रशासन के साथ सीआरपीएफ और एन.एस.एस वोलेंटियर्स राहत व बचाव कार्य में जी जान से जुटे हुए हैं। 

संकट  का कारण

फिलहाल देश कोरोना के संकट से लड़ रहा है और अब यह खतरनाक चक्रवाती तूफान ? तूफान के भौगोलिक कारण तो होते ही हैं। पर हम इस सच्चाई से मुँह नहीं फेर सकते की प्रकृति का शोषण हमने ही किया है और अब प्रकृति बदला ले रही है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "CYCLONE YAAS : तबाही का नया नाम यास"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel