आगामी योग दिवस को लेकर झारखंड प्रान्त को 8 भागों में बांटा गया है : रणजीत सिंह


Sahibganj News : योग दिवस को लेकर नवगठित क्रीड़ा भारती की प्रांत टोली की बैठक बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से की गई। जहां प्रांत टोली के सभी सदस्यों एवं संयोजको ने भाग लिया।

आगामी योग दिवस को लेकर झारखंड प्रान्त को 8 भागों में बांटा गया है : रणजीत सिंह

चर्चा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 क्रीड़ा भारती के माध्यम से पूरे झारखंड में प्रत्येक जिला, प्रखंड एवं पंचायत की जन - जन तक पहुंचे, प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। इसके लिए वृहत कार्यक्रम तैयार किए जाने पर विचार किया गया।

बैठक में मुख्य रुप से प्रत्येक जिले में एक योग संयोजक बनाने पर चर्चा की गई। जबकि 1 जून से सोशल मीडिया, फेसबुक के माध्यम से लाइव प्रशिक्षण देने की भी बात कही गई।

जिसमें योग के प्रशिक्षित एवं विशेषज्ञ शिक्षक के द्वारा लोगों तक योग के महत्व, आसन और कोरोना संकट में घर में रहकर अपने शरीर को कैसे  स्वस्थ कर सकते हैं, इसकी भी जानकारी देंगे।


मीटिंग एवं फेसबुक लाइव सत्र में जुड़ कर तथा व्यक्तिगत फोन से भी लोगों से संपर्क कर क्रीड़ा भारती के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर लोगों से जुड़ने का प्रयास किया जाएगा।

साथ ही विभिन्न खेल संगठनों एवं अन्य सामाजिक संगठनों को भी कीड़ा भारती के माध्यम से योग दिवस पर जोड़ने पर विचार किया गया। इसके अलावा जो भी लाइव योग दिवस कार्यक्रम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संचालन करेंगे।

उसके पीछे क्रीड़ा भारती का एक बैनर होगा, जिससे जानकारी मिल सकेगी की यह किस जिले से प्रसारित हो रहा है। क्रीड़ा भारती के योग दिवस संयोजक रणजीत सिंह ने बताया कि चर्चा में पूरे झारखंड प्रांत को 8 भागों में बांटा गया है।

जिसमें गुमला विभाग - सोमा उरांव, हजारीबाग विभाग- अमित स्वर्णकार, जमशेदपुर विभाग सुभाष कुमार, रांची विभाग- अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, साहिबगंज विभाग- उत्तम कुमार, देवघर विभाग- तपन गोस्वामी, पलामू विभाग - निवास जबकि धनबाद विभाग - डॉ रणजीत कुमार सिंह के द्वारा जिला संयोजक का चयन कार्य करेंगे।


इसके अलावा बैठक में एक वीडियो क्लिप बनाकर कीड़ा भारती के बैनर तले राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए एक छोटा वीडियो क्लिप बनाने के लिए संजीत कुमार व सुभाष कुमार को दायित्व सौंपा गया है।

बैठक के अंत में सुभाष के द्वारा शांति मंत्र से बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। अगली बैठक 29 मई 2021 को शाम 6:00 बजे रखी गई है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram

0 Response to "आगामी योग दिवस को लेकर झारखंड प्रान्त को 8 भागों में बांटा गया है : रणजीत सिंह"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel