राजमहल के पूर्व विधायक अरुण मंडल की खबर सुन उनके गांव पहुंचे वर्तमान विधायक अनंत ओझा
Sahibganj News : झारखंड विधानसभा के पूर्व सभापति, वरिष्ठ नेता और राजमहल विधानसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व भाजपा विधायक अरुण मंडल के अंतिम दर्शन के लिए वर्तमान राजमहल विधायक सह पूर्व झारखंड भाजपा प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा सोमवार को उनके आवास राधानगर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
वर्तमान विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके पार्थिव शरीर पर बीजेपी का झंडा व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यकर्ताओं ने इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुख सहने की हिम्मत की कामना ईश्वर से की और परिजनों से हमेशा साथ रहने का भरोसा दिया।
राजमहल विधायक अनंत ओझा ने मौके पर अरुण मंडल के परिजनों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया। मौके पर साहिबगंज नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास, उधवा मंडल अध्यक्ष प्रताप राय,
ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धनंजय मंडल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री ललन राय, सुनील प्रामाणिक, विक्रम सरकार, मिट्ठु घोष, काजू मल्लिक, विश्वजीत मंडल, धर्मराज मंडल, उत्तम साह, संजय मंडल, सनातन मंडल, सुभाष मंडल,
दिवाकर कर्मकार, हाजीकुल अंसारी, बिंदेश्वरी यादव, राजेश मंडल सहित भाजपा के जिला संगठन व आम नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
बता दें कि पूर्व विधायक की पिछले दिनों अचानक तबियत बिगड़ने के कारण परिजन उन्हें पश्चिम बंगाल के मालदा ले गए थे। जहाँ बेहतर इलाज हेतु कोलकाता रेफर किया गया था। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "राजमहल के पूर्व विधायक अरुण मंडल की खबर सुन उनके गांव पहुंचे वर्तमान विधायक अनंत ओझा"
Post a Comment