बोरियो के मोरंग नदी का पुल निर्माण होगा जल्द : लोगों में खुशी की लहर, टेंडर फाइनल
Sahibganj News : साहिबगंज बोरियो प्रखंड के मोरोंग नदी पुल निर्माण कार्य शुरु होने वाला है। इसका टेंडर भी पास हो चुका है। पथ निर्माण विभाग की ओर से इसका टेंडर बरहरवा के पथ निर्माणकर्ता आई. ए. जीकोन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी को मिला है।
पुल की कुल लागत 5,84,0563 रुपये आंकी गई है। इस संबंध में बोरियो प्रखंड के युवा कांग्रेस कमेटी प्रखंड अध्यक्ष तारिक अजीज ने बताया कि बोरियो प्रखंड के आदिवासी जनजाति के पहाड़ी लोगों सहित गांव - देहात क्षेत्र के लोगों का आना - जाना अब सरल हो जाएगा।
पुल बन जाने के बाद उन सभी लोगों को बोरियो बाजार, थाना, प्रखंड कार्यालय, ब्लॉक, डाकघर, अस्पताल, हटिया, बैंक सहित अन्य सभी जगहों में आने - जाने के लिए काफी सुविधा और सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि बोरियो प्रखंड के लाखों लोगों का सपना अब साकार होने जा रहा है।
बता दें कि इस मार्ग से प्रखंड के लोगो के साथ ही जिला मुख्यालय के लोगों का भी आवगमन होता है। इतना ही नहीं इस मोरोंग नदी के पुल के माध्यम से तीनपहाड़, राजमहल, बरहरवा, साहिबगंज प्रखंड के नागरिक औऱ उनके वाहन भी गुजरते हैं।
पुल के निर्माण कार्य की खबर सुनकर बोरियो प्रखंड के युवा कांग्रेस कमेटी प्रखंड अध्यक्ष तारिक अजीज को ग्रामीण लोगो ने बधाई दिया है। साथ ही कांग्रेस प्रखंड कमिटी का आभार प्रकट किया है। प्रखंड के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को बधाई भी दी।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "बोरियो के मोरंग नदी का पुल निर्माण होगा जल्द : लोगों में खुशी की लहर, टेंडर फाइनल"
Post a Comment