5 वर्षीय प्रेमशिला बिसरा के इलाज के लिए आगे आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन


Sahibganj News : झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोशल मीडिया एक्टिविस्ट मो. एजाज अंसारी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साहिबगंज जिला अंतर्गत तालझारी प्रखंड के ग्राम - संवलापुर, पोस्ट -  बाकुडी पंचायत - पोखरिया की रहने वाली प्रेमशिला बिसरा ( 5 वर्ष ) के इलाज हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई गई थी।
 
5 sal ki premshila bisra ke ilaj ke liye aage aaye mukhyamantri hemant soren

बता दें कि पिछले दिनों प्रेमशिला 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से घायल हो गईं थीं, जिससे उसकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई थी।

तब झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोशल मीडिया एक्टिविस्ट मोहम्मद एजाज अंसारी को परिवार के लोगों ने इस संबंध में बताया की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण प्रेमशिला बिसरा को घर पर ही रखा गया है।

तत्पश्चात मोहम्मद एजाज अंसारी ने मुख्यमंत्री को अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से अवगत कराया। जिसके तुरंत बाद ही इस विषय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव को आवश्यक इलाज और मदद हेतु निर्देश दिया।

बताते चलें कि मोहम्मद एजाज अंसारी साहिबगंज के झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला प्रवक्ता स्वर्गीय मो. सलीम अंसारी के छोटे पुत्र हैं।


जो सोशल मीडिया में काफी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं मोहम्मद एजाज अंसारी सहित घायल बिसरा के परीजनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला उपायुक्त का आभार प्रकट किया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "5 वर्षीय प्रेमशिला बिसरा के इलाज के लिए आगे आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel