Special Report : झारखंड में 3 लाख 29 हज़ार सरकारी पद खाली


Job Update : झारखंड में अगले एक महीने के अंदर बड़ी संख्या में सरकारी नियुक्तियों के विज्ञापन निकाले जायेंगे। राज्य में खाली पड़े लाखों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

झारखंड में 3 लाख 29 हज़ार सरकारी पद खाली

सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस संबंध में कार्मिक विभाग को नियमावली से संबंधित सभी विसंगतियों को दूर कर एक महीने के अंदर नियुक्ति संबंधी विज्ञापन निकालने का निर्देश दिया है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर झारखंड में सरकारी विभागों में कितने पद खाली है, जिनपर नियुक्ति होनी है।


झारखंड के इन सरकारी विभागों में पद रिक्त हैं

अब ये भी जान लेते हैं कि झारखंड में विभिन्न सरकारी विभागों में कितने सृजित पद हैं और कितने खाली हैं। झारखंड में विभिन्न विभागों में 5 लाख 25 हजार 115 पद सृजित हैं। महज 1 लाख 95 हजार 255 पदों पर लोग काम कर रहे हैं।


बाकी 3 लाख 29 हजार 860 पद रिक्त हैं। राज्य के गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग में 1 लाख 51 हजार 407 पदों में से 73 हजार 938 पद रिक्त हैं। स्कूली शिक्षा विभाग में 1 लाख 50 हजार 577 सृजित पदों में से 1 लाख 4 हजार 96 पद रिक्त हैं।

कृषि विभाग में 35 हजार पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य विभाग में 45 हजार 525 सृजित पद में से 35 हजार 322 पद रिक्त हैं। विधि विभाग में 8 हजार 905 सृजित पद में से 4 हजार 36 पद रिक्त हैं। पेजयल एवं स्वच्छता विभाग में 5 हजार 516 सृजित पद में से 3 हजार 464 पद रिक्त हैं।

इन विभागो में भी रिक्त हैं हजारों सृजित पद

पथ निर्माण विभाग में 3 हजार 793 सृजित पद में से 1 हजार 729 पद रिक्त हैं। ग्रामीण विकास विभाग में 10 हजार 374 में से 7 हजार 341 पद रिक्त हैं। जल संसाधन विभाग में 10 हजार 803 सृजित पद में से 5 हजार 119 पद रिक्त हैं।


पंचायती राज विभाग में 9 हजार 729 सृजित पद में से 6 हजार 696 पद रिक्त हैं। महिला एंव बाल विकास विभाग में 5 हजार 21 सृजित पद में से 2 हजार 762 पद रिक्त हैं। एनआरईपी में 4 हजार 407 में से 2 हजार 765 पद रिक्त हैं।

हाईकोर्ट प्रशासन में 1 हजार 541 सृजित पद में से केवल 923 कार्यबल तैनात है। ये तो केवल मुख्य विभागों का आंकड़ा हमने यहां पेश किया है। ऐसे दर्जन भर और विभाग हैं जिनमें हजारों सृजित पद रिक्त हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram

0 Response to "Special Report : झारखंड में 3 लाख 29 हज़ार सरकारी पद खाली"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel