बोरियो प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा मनाया गया हूल दिवस
Sahibganj News : साहिबगंज बोरियो प्रखंड के निकट ग्वालपाड़ा मोड़ में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों द्वारा संथाल हूल दिवस मनाया गया। मौके पर मोर्चा के सदस्यों ने राहगीरों को मास्क का वितरण किया, साथ ही कोरोना संक्रमण के रोकथाम की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य व केंदीय समिति सदस्य सह जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन रजक की अध्यक्षता में एक बैठक की गई और सिद्धो - कान्हो की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व सचिव रिजवान अंसारी, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट मो. एजाज अंसारी,
युवा नेता शकील अहमद, बबलू हेम्ब्रम सहित दर्जनभर से अधिक मोर्चा के सदस्यों ने सिद्धो - कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बारी - बारी से उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "बोरियो प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा मनाया गया हूल दिवस"
Post a Comment