झारखंड की 2 बेटियों ने बढ़ाया राज्य का मान, हुआ टोक्यो ओलम्पिक के लिये चयन
Jharkhand : देश के लिए ओलंपिक में खेलना और पदक जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। झारखंड के सिमडेगा जिले की बेटी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को यह मौका मिला है।
दोनों का चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है। अब सलीमा टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी में भारत को गोल्ड दिलाने के लिए जी-जान से खेलती नजर आएंगी।
महिला हॉकी की राष्ट्रीय टीम में सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे के साथ झारखंड की ही खूँटी जिले की निक्की प्रधान का भी चयन हुआ है।
झारखंड की दोनों बेटियों के भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन से झारखंड और साहिबगंज के खेलप्रेमियों में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है।
स्थानीय खिलाड़ियों, खेल संगठनों सहित लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और खिलाड़ियों के लिए 'चक दे इंडिया' का संदेश दिया है।
दोनों खिलाड़ियों के चयन पर स्थानीय हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। वहीं सिमडेगा जिला के लोगों का कहना है कि करीब 40 वर्षों के बाद सलीमा के रूप में सिमडेगा ने ओलंपिक के लिए भारत के लिए खेलने वाला हॉकी खिलाड़ी दिया है।
बता दें कि निक्की, बिहार- झारखंड की पहली खिलाड़ी हैं, जिनका दो बार ओलंपिक में चयन किया गया है। इसके पूर्व 2016 के ओलम्पिक में भी निक्की का चयन हुआ था।
ओलम्पिक के लिए चयनित भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी
गोलकीपर
- सविता
डिफेंडर
- दीप ग्रेस एक्का
- निक्की प्रधान
- गुरजीत कौर ( झारखंड )
- उदिता
मिडफील्डर
- निशा
- नेहा
- सुशीला चानू
- पुखराबम
- मोनिका
- नवजोत कौर
- सलीमा टेटे ( झारखंड )
फॉरवर्ड
- रानी
- नवनीत कौर
- शर्मिला देवी
- बंदना कटारिया
- लॉरेमिसिआमी
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "झारखंड की 2 बेटियों ने बढ़ाया राज्य का मान, हुआ टोक्यो ओलम्पिक के लिये चयन"
Post a Comment