मानसून के दस्तक के बाद छाई हरयाली, किसानों के चेहरे में आई रौनक
Sahibganj News : साहिबगंज बरहेट प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने मानसून के दस्तक के बाद अपने - अपने खेतो मे नर्सरी धान के बिज बोना शुरु कर दिया है।
जहा कई दिनो से लगातार बारिश के बाद मंगलवार को किसान अपने अपने खेतों मे दिखा जिले सहित कई इलाकों में रिमझिम फुहारों के साथ बारिश भी लगातार जारी है।
सोमवार को रात में झमाझम मेघ बरसे बारिश के बाद कही - कही पानी गिरता रहा अधिकतम तापमान भी और नीचे आता दिखा। मौसम का रुख सुकुन देने वाला रहा।
बता दें सुबह से ही बदली छाई रही धूप नहीं खिली। बीच - बीच में बूंदा बांदी होती रही। वैसे दिनभर चलीं हवाओं ने भी मौसम को सुकुन भरा बनाने में मदद की। इस कारण बरहेट बाजार और प्रमुख स्थानों पर भी भीड़ का आलम दिखाई दिया।
चहल - पहल होने से बाजारों में रौनक भी खूब दिखी। बरहेट क्षेत्र के किसानो का कहना है कि खेत खरीफ बुवाई के लिए तैयार किए जा चुके हैं। एक बारिश होते ही खेतों में बुवाई का काम शुरू हो जाएगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "मानसून के दस्तक के बाद छाई हरयाली, किसानों के चेहरे में आई रौनक"
Post a Comment