साहिबगंज काँग्रेस कमिटी ने लिया नेहरू किचन बंद करने का निर्णय, 1 महीने से था निःशुल्क भोजन
Sahibganj News : पिछले 27 मई 2021 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पुण्यतिथि के अवसर पर साहिबगंज जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा द्वारा जरूरतमंदों के लिए एक महीने तक नि:शुल्क भोजन कराने हेतु नेहरू किचन का संचालन करने की घोषणा की गई थी।
घोषणा के मुताबिक आज भी होटल अभिनव श्री में यह कार्यक्रम जारी रहा। एक महीने से ज्यादा दिनों तक नेहरू किचन में न सिर्फ शहर के जरूरतमंद लोगों ने बल्कि साहिबगंज में बाहर से आए कई यात्रियों ने भी नेहरू किचन का भरपूर फायदा व आनंद उठाया।
कांग्रेस के जिला सचिव सरफ़राज़ आलम ने बताया कि समयावधि पूरा होने के कारण, बल्कि 1 महीना से ज्यादा दिन तक चले इस नेहरू किचन को जिला कमिटी के द्वारा समापन करने का निर्णय लिया गया है।
सरफ़राज़ ने बताया कि नेहरू किचन का समापन 1 जुलाई दिन वृहस्पतिवार को 1 बजे अपराह्न किया जाएगा। होटल अभिनव श्री में चल रहे नेहरू किचन के समापन के अवसर पर नेहरू जी के जीवन पर एक विचारगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
जिसमें शहर के कई बुद्धिजीवी अपने विचार प्रकट करेंगे। इस अवसर पर साहिबगंज जिला कांग्रेस कमिटी ने पूरे जिला के लोगों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "साहिबगंज काँग्रेस कमिटी ने लिया नेहरू किचन बंद करने का निर्णय, 1 महीने से था निःशुल्क भोजन"
Post a Comment